अररिया, जुलाई 11 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा एवं फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ के जिला संयोजक सह जिला मंत्री किरण जाने डीएम को पत्र लिखकर आवंटन उपलब्ध रहने के बावजूद प्रोत्साहन नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि 11 महीने से प्रोत्साहन राशि और पारितोषिक राशि का भुगतान नहीं होने के कारण उन लोगों आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। राशि का भुगतान नहीं होने के कारण आशा और फैसिलिटेटर आगामी पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के दौरान काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। इसके बाद 13 जुलाई को समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन के बाद जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...