अररिया, जुलाई 19 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। तेरापंथ युवक परिषद की फारबिसगंज शाखा द्वारा रविवार को तेरापंथ भवन में आरोग्यम - एक कदम स्वस्थ समाज की ओर विषयक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। नोबेल मेडिकल कॉलेज टीचिंग हॉस्पिटल, विराटनगर (नेपाल) के सहयोग से आयोजित इस मेगा हेल्थ कैंप में लगभग 500 मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य परामर्श और जांच शिविर में नेपाल के विराटनगर स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज टीचिंग हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों को नि:शुल्क ओपीडी परामर्श, ईसीजी, प्रयोगशाला जांच, इकोकार्डियोग्राफी, अल्ट्रासोनोग्राफी एवं कैंसर स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय मरीजों के अलावा घुरना, फुलकाहा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र...