अररिया, सितम्बर 6 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता चर्चित पिस्टल दुरुपयोग मामले में जेल भेजे गये आयुष अग्रवाल के दादा जयप्रकाश अग्रवाल ने अब स्थानीय थाना में मुखिया प्रतिनिधि कफील अंसारी, उनके दोनों पुत्रों समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में दो सितंबर को हुई घटना के दौरान ट्रक चालक के साथ मारपीट, रंगदारी मांगने, नकदी व सोने की चेन लूटने तथा वाहनों में तोड़फोड़ करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, जयप्रकाश अग्रवाल का ट्रक चालक गोदाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान कफील अंसारी और उनके पुत्र मो. दाऊद, मो. ओसामा समेत 10-15 अज्ञात लोगों पर चालक को रोककर मारपीट करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में चालक के पास डीजल के लिए रखे 25 हजार रुपये छीनने तथा कफील अंसारी द्वा...