अररिया, नवम्बर 20 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता शहर के बस स्टैंड रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप सोने-चांदी की आभूषण दुकान में हुई भीषण चोरी के मामले में नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़ित दुकानदार सोनू कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना में दर्ज किया गया है।गौरतलब है कि अररिया शहर के वार्ड संख्या 23, काली बाजार निवासी विजय प्रसाद भगत के पुत्र सोनू कुमार की बस स्टैंड रोड पर शगुन ज्वेलर्स नाम के आभूषण की दुकान है।मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर की मदद से दुकान का शटर, कोलैप्सिबल गेट और लॉकर काटकर पूरी दुकान खाली कर दी थी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अज्ञात चोर ने आभूषण दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात एवं 18 हजार नगद ले उड़े घटना की जानकारी बुधवार की सुबह करीब 8 बजे बगल के किराना दुकान...