अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: पलासी.(ए.सं)। प्रखंड के अंर्तगत सोमवार को अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में धपड़ी गांव की नगमा खातुन व मियांपुर गांव के उपेन्द्र मांझी शामिल हैं। दोनों घायलों का ईलाज पीएचसी पलासी में कराया गया। इस बात की जानकारी डॉ. तनवीर आलम ने देते हुए बताया कि उक्त घायलों का ईलाज पीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...