अररिया, अक्टूबर 14 -- स्कूली बच्चों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड के कन्या मवि बेलवा टापू टोल में मंगलवार्वको मेरा युवा भारत के तहत अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को आपदा से बचने के टिप्स बताए गए। मौके पर आपदा मित्र ने बच्चों कई अहम जानकारी देते हुए उन्हें आपदा से बचने के लिए प्रशिक्षित किया गया। भूकंप के दौरान, भूकंप से पहले और भूकंप के बाद क्या करें क्या न करें, इस पर भी बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों को ड्रेस पहना कर ट्रेनिंग दी गई। उन्हें बताया गया कि आपदा कोई भी हो वह अचानक ही आता है । आपदा मित्रों ने बताया कि आपदा एक प्रकृतिक है इसे रोक नहीं सकते हैं लेकिन बचने के उपाय तो कर सकते हैं । स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह प्रशिक्षण हर घर में होन...