अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। इंद्रधनुष साहित्य परिषद द्वारा स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांगण में हिंदी साहित्य के महान उपन्यासकार आचार्य चतुरसेन शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों द्वारा आचार्य चतुरसेन शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुआ। इसके बाद पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा, पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा, डॉ. रामानंद अंकुर, हिंदीसेवी अरविंद ठाकुर, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी तथा सभाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मंडल ने आचार्य चतुरसेन शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य चतुरसेन शास्...