अररिया, सितम्बर 6 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता।आंखों में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। मोतियाबिंद भी इन्हीं बीमारियों में से एक है। इसमें आंखों में एक ऐसी स्थिति आती है जब आंखों के लेन्स में बदलाव होने लगता है। इससे देखने की क्षमता कम होने लगती है। सामान्यत: जब लोगों की उम्र बढ़ने लगती है तो मोतियाबिंद की संभावना बढ़ जाती । प्रदूषण का बढ़ता स्तर, मोबाइल, कंप्यूटर व टीबी की बढ़ती लत के कारण हाल के दिनों में जिले में आंखों से जुड़ी समस्या बढ़ी है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इलाज संबंधी समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सदर अस्पताल में आंखों की विभन्नि बीमारियों के इलाज के साथ-साथ मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन तक का इंतजाम कराया गया है। अगस्त माह में लगभग 40 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल आप...