अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: सिकटी, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के बीच खौफ पैदा करने के लिए सिकटी पुलिस ने शनिवार की शाम फ्लैग मार्च निकाली। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाली गई। क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों से गुजरे इस मार्च के जरिए पुलिस ने कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी तत्परता दिखाई और लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च सिकटी थाना परिसर से निकलकर सिकटी बाजार, पहाड़ा चौक, कासत बाजार, उफरेल चौक, डैनिया, गांधी चौक, तीरा चौक, फुटानी चौक, बरदाहा बाजार, कालू चौक, दहगामा और करिया चौक पहुंचा। यह भी पढ़ें- Banka News: दुर्गा पूजा को लेकर पंजवारा में निकाला गया फ्लैग मार्च इसके बाद पुलिस वापस सिकटी...