अररिया, अगस्त 14 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता रानीगंज के भरगामा मोड़ से खजुरी सुपौल जिला सीमा के बीच अररिया से सुपौल एनएच 327 ई पर जगह-जगह बने गड्ढे का मरम्मती का कार्य शुरू हो गया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में लगातार खबर प्रकाशित होने और ग्रामीणों के आंदोलन के बाद आखिरकार जिम्मेदारों की कुम्भकर्णी नींद खुली। गुरूवार से नेशनल हाईवे पर मरम्मती कार्य शुरू होने से राहगीरों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। पिछले लंबे समय से इस हाईवे पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे से राहगीरों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस मुद्दे को हिन्दुस्तान लगातार प्रकाशित कर जिम्मेवारों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया, वहीं ग्रामीणों ने भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था, लेकिन अब नेशनल हाईवे का ...