अररिया, सितम्बर 21 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता शहर में जाम के झाम और सड़कों पर पसरे अवैध कब्जों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन का डंडा लगातार तीसरे दिन भी सोमवार को जारी रहा। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी के साथ नगर थाना चौक से वर्मा सेल तक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचों, दुकानों के आगे बढ़ाए गए छज्जों और झुकी झोपड़ियों को जमींदोज कर दिया गया। ​कार्रवाई का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज और थानेदार मनीष कुमार रजक ने किया। जैसे ही बुलडोजर सड़कों पर उतरा, अवैध कब्जा जमाने वाले फुटकर दुकानदारों और व्यवसायियों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए, जबकि मौके पर मौजूद कर्मियों ने सड़क बाधित कर रहे शेड और सामान को जब्त कर ट्रैक्ट...