अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: अररिया, संवाददाता शनिवार को जिले भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। सरकारी कार्यालयों के अलावा कोर्ट कचहरी, सरकारी और निजी स्कूल कॉलेजों, मदरसों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों हर जगह तिरंगा शान से लहराया। मुख्य प्रशासनिक समारोह स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम में जिला प्रभारी मंत्री सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने तिरंगा फहराया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: विकास की नई उंचाई छूने की ओर अग्रसर है मधुबनी : मंत्रीस्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं इस अवसर पर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि ये गौरवपूर्ण दिवस जिले और देश वासियों को उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्र...