अररिया, अक्टूबर 31 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध उन्मूलन तथा जिले की ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से डीआरडीए सभागार, समाहरणालय परिसर अररिया में जिला स्तरीय समन्वय, परामर्श एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की अवधारणा, बाल विवाह की रोकथाम में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, सामुदायिक सहभागिता, विभागीय समन्वय एवं पंचायत स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी विभिन्न पंचायतों माननीय मुखिया ने अपने-अपने ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने तथा इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर ...