अररिया, जुलाई 14 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता शहर में बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमूमन हर दिन शहर के अलग-अलग जगह से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। शादी समारोह स्थल हो या समाहरणालय परिसर, अस्पताल परिसर या फिर कोर्ट कैंपस बाइक चोरों के लिए मुफीद जगह बन गया है। सोमवार को एक बार फिर चोरों ने कोर्ट कैम्पस से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। दरअसल जोकीहाट थाना क्षेत्र के कुर्सेल गांव के रहने वाले जाबुल आलम अपनी पल्सर मोटरसाइकिल लेकर कोर्ट कैंपस किसी काम से गये थे। वह अपनी बाइक बीआर 38 एस 9468 कोर्ट परिसर स्थित पुरानी बिल्डिंग के समीप खड़ी कर किसी से मिलने गए थे। थोड़ी देर बाद लौटे तो उनकी बाइक गायब थी।काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला।इसको लेकर पीड़ित ने नगर थाना में लिखित शिकायत की है।

हिंदी ह...