अररिया, जुलाई 10 -- Araria News: अररिया, संवाददाता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के जरिये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन राशि हस्तांतरित की। बताया गया कि पेंशन राशि में हुई वृद्धि एवं राशि के हस्तांतरण से जिले के वृद्धजन, विधवाओं, दिव्यांगजनों तथा अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। राज्य सरकार ने इस विशेष अवसर को पेंशन उत्सव के रूप में मनाया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक संबल का संदेश देना है। यह भी पढ़ें- खगड़िया जिले के 1 लाख 54 हजार 844 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई राशिकार्यक्रम की जानकारी इस अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से वीडिय...