अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: फारबिसगंज (अररिया), निज संवाददाता। फारबिसगंज बाल मध्य विद्यालय में शुक्रवार को चार-पांच की संख्या में असामाजिक तत्व स्मैकर) के घुस गए और कक्षा का दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान शिक्षिका और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी मच गई। बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षिकाओं को खुद प्रतिकार के लिए आगे आना पड़ा। घटना से विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों में भय का माहौल है। घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, शिक्षिका पल्लवी कुमारी, आशियाना परवीन, अस्मिता देवी, रंजू गुप्ता और रंजीता कुमारी सहित अन्य ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान चार-पांच युवक विद्यालय परिसर में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने कक्षा को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद शिक्षिकाओं और बच...