अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम अररिया एवं ज़िला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना' के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इंडोर स्टेडियम खेल भवन अररिया में किया गया। सर्वप्रथम ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी औऱ खेल पदाधिकारी कुमार सन्याल ने मेजर ध्यानचंद जी को पुष्प अर्पित कर के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा, साहस व आत्मविश्वास से महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही सफलता के परचमकार्यक्रम का संबोधन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीपीओ कविता कुमारी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर का ख़िताब से नवाज़ा गया और उन्होंने बेटियों कि महत्ता और उसके अधिकार के बारे में बताया। सभी प्रतिभागि...