अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) अररिया शाखा एवं ओस्टेम इम्प्लांट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ज्योति परिसर में इम्प्लांटोलॉजी विषय पर एक दिवसीय सतत दंत चिकित्सा शिक्षा (सीडीई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अरैया सहित कोसी-सीमांचल क्षेत्र के बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- कार्यशाला में आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए दंत चिकित्सककार्यक्रम में मुख्य वक्ता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रख्यात इम्प्लांट विशेषज्ञ एवं प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डॉ. आलोक सुमन, एमडीएस ने दंत इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक, मरीज का उचित चयन, उपचार की योजना, सर्जिकल व प्रोस्थेटिक प्रक्रिया तथा उपचार के दौरान आने वाली जटिलताओं के प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न क्लिनिकल परिस्थितियों पर चर...