Araria News: अररिया: कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार गैरेज मिस्त्री की मौत
अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता। अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित अररिया जीरो माइल के समीप सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक खुर्शीद सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूर्वी निवासी मो सलामत का का बेटा था। खुर्शीद जीरो माइल के पास एक गैरेज में मिस्त्री का काम करता था और वहीं रहकर जीवन यापन कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे खुर्शीद रोजाना की तरह बाइक से जिम जाने के लिए निकला था। इसी दौरान जीरो माइल के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल खुर्शीद को इलाज के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.