अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता मंगलवार को भरगामा थाना क्षेत्र के नया भरगामा से कदमहा जाने वाली सड़क में एक बाइक सवार व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। बाइक सवार अपराधियों ने उसके बाया पांजरा में गोली मारी है। घायल साठ वर्षीय दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि वे बेसाढ से अपने कामत धनेश्वरी आ रहे थे। इसी दौरान नया भरगामा से पहले ही दो बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से उनपर गोली चला दी। गोली उनके पांजरा में लगा।स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा में लाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद अररिया रेफर कर दिया। इधर थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...