अररिया, सितम्बर 26 -- Araria News: पलासी (ए.सं.)। पलासी बस पड़ाव सहित अन्य सरकारी जमीन इन दिनों अतिक्रमण करियों की चपेट से कराह रहा है। चाहे बस पड़ाव हो या फिर हाई स्कूल जाने वाली सड़क या फिर बाजार की ओर जानी वाली मार्ग। स्थानीय दुकानदार सड़क के किनारे फल,सब्जी, सहित अन्य दुकान इस कदर सजी होती है कि लोगों का आना जाना काफी दूभर हो जाता है। सड़कों को बाइक तो क्या पैदल जाने में भी काफी कठिनाई होती है। ऐसे में पलासी बस पड़ाव सहित अन्य सरकारी जमीन अतिक्रमणकारियों को मुक्त कराने को लेकर अंचल प्रशासन मुहिम शुरू की थी, लेकिन यह मुहिम अभी ठंडे बस्ते में धूल फांक रही है।

धर्मगंज में सरकारी जमीन की स्थिति इसी मुहिम के तहत धर्मगंज के सरकारी जमीन को खाली कराने के लिये 253 व्यक्तियों पर प्रथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी ओर तत्कालीन सीओ विवेक कुमार मिश्र ने...