अररिया, जुलाई 30 -- Araria News: जोकीहाट (एस)। गुरू पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को बागनगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित महर्षि मेहीं आश्रम में एक दिवसीय सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महर्षि मेहीं के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक संस्थानों में हुए आयोजनगुरू का महत्व संत्सग में उपस्थित जलालगढ़ से आए लालचंद बाबा ने कहा कि गुरू पूर्णिमा का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। गुरू हमें अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरू का विशिष्ट महत्व है। आयोजक सह सत्संग प्रेमी मोहनलाल यादव ने कहा कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हमें अपने गुरू के प्रति केवल पुष्प अर्पित करन...