अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-अररिया एनएच 327 ई पर छतियोना सौरा पुल के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक एहसान नदाफ पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी मोहम्मद कलीम बेटा था। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात मोहम्मद नदाफ घर से बाइक लेकर किसी काम से अररिया जा रहा था। इसी दौरान छतियोना सौरा पुल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सौरा पुल के समीप सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर मौके पर रानीगंज पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुम...