Araria News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
अररिया, नवम्बर 18 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के फूल कुमार टोला के समीप बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी कृष्ण कुमार चौहान के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार चौहान बुधवार को अपनी बाइक से मटन खरीदने के लिए कमलदाहा गए थे। खरीदारी करने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहे थे,इसी दौरान फूल कुमार टोला स्थित वार्ड संख्या दो के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.