Araria News: अग्निशमन विभाग ने विद्यालय में किया मॉक ड्रिल
अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। मंगलवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के रामानुग्रह उच्च विद्यालय हांसा में शिक्षक व स्कूली बच्चों के बीच आगलगी से बचाव को लेकर मॉक ड्रील किया गया। जिसमे गैस की आग, बिजली की आग, घरेलू आग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। आग लगने के बाद अधिक धुंआ होने पर बाहर सुरक्षित निकलने की भी जानकारी दी गयी। इस दौरान अगलगी से बचाव को लेकर पोस्टर वितरण किया गया। आग लगने पर दूरभाष संख्या 3485806101 व 112 पर कॉल करने सहित अन्य जानकारी दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम में अग्निक चालक गौरव कुमार, प्रदीप कुमार ,धर्मेन्द्र कुमार सहित स्कूली बच्चे व शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.