अररिया, नवम्बर 21 -- देवउठनी एकादशी पर अखंड अष्टयाम का समापन Araria News: भरगामा। निज संवाददाताRs.। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सिरसिया कला पंचायत स्थित वार्ड संख्या-5, ब्राह्मण टोला के ग्राम देवता राम ठक्कूर बाबा स्थान में आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन का शनिवार को भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। इससे पूर्व शुक्रवार को विधिवत शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। दो दिनों तक मंदिर परिसर हरे राम-हरे कृष्ण की संकीर्तन धुन से वातावरण गुंजायमान रहा। स्थानीय कीर्तन मंडली सहित आधे दर्जन से अधिक नामचीन कीर्तन मंडलियों ने इस अखंड अष्टयाम में भाग लिया। मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजन, कीर्तन और संगीतमय धुनों से दो दिनों तक गांव का माहौल भक्तिमय रहा। इधर इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आक...