अररिया, सितम्बर 26 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Araria News: मानवतावादी विचारों की प्रतिमूर्ति थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : भाजपाकार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपुर मंडल के बूथ संख्या 199 पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष बेचन राय ने की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका चिंतन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में विकास और खुशहाली पहुंचाने पर के...