Ara News: 96 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार
आरा, अगस्त 30 -- Ara News: शाहपुर। पुलिस ने देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ रंडाडीह गांव के पास से 96 लीटर देसी शराब के साथ नीतीश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। वह शाहपुर का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस ने उसके पास से 96 लीटर देसी शराब जब्त कर ली। इस संबंध में शाहपुर थाना में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नीतीश कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.