आरा, सितम्बर 14 -- Ara News: आरा। चरपोखरी थाने की पुलिस ने मनैनी पिकेट के समीप ब्राउन शुगर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह उसी थाना क्षेत्र के इटौर गांव निवासी सुदर्शन सिंह का पुत्र चंदन कुमार है। उसके पास से 5.56 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि मनैनी क्षेत्र में एक व्यक्ति बाउन शुगर की बिक्री कर रहा है।

पुलिस का कार्यवाही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मनैनी पिकेट के पास पहुंची, तो एक युवक भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका वजन 5.56 ग्राम था। इस संबंध में युवक के खिलाफ चरपोखरी थाने में कांड दर्ज किया ग...