Ara News: 39 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी
आरा, अगस्त 31 -- Ara News: कोईलवर, एक संवाददाता। कोईलवर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को परिचारी पद पर कार्यरत कर्मचारी बैजनाथ प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने बीडीओ के कार्यालय में परिचारी के रूप में लगभग 39 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर बीडीओ बीरबहादुर पाठक और उप प्रमुख राजपाल सिंह की ओर उन्हें माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल सिंह का सम्मान कोईलवर। एक संवाददाता। प्रखंड के काजीचक च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.