आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: आरा। भोजपुर के तरारी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कपूरडिहरा गांव में छापेमारी कर 140 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वह कपूरडिहरा गांव निवासी स्व. कपिल सिंह का पुत्र शंभू सिंह है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। बताया जा रहा है कि तरारी थाने की पुलिस सूचना मिली थी कि कपूरडिहरा गांव में एक व्यक्ति मादक पदार्थ रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट के साथ कपूरडिहरा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस देखकर एक व्यक्ति भगाने का प्रयास करने लगा। तभी सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास 140 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बता...