आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: आरा। नगर थाने की पुलिस ने बड़ी मठिया के समीप छापेमारी कर 133 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव निवासी स्व. योगीन्द्र गिरी का पुत्र भोला गिरी है और वर्तमान में बड़ी मठिया के समीप किराए के मकान में रहता है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी कर दी गई। बताया जा रहा है कि नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मठिया के समीप एक व्यक्ति अपने घर से शराब की खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद अपर थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बड़ी मठिया के समीप भोला गिरी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से 133 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।

हिंदी ...