आरा, जुलाई 23 -- Ara News: आरा। नगर थाने की पुलिस ने 1.75 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह नगर थाना क्षेत्र के सब्जी गोला मीरगंज निवासी राजेश यादव का पुत्र अनिकेत कुमार उर्फ मेजर प्रताप यादव है। उसे गांगी स्थित सूर्य मंदिर के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। बताया गया कि नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गांगी स्थित सूर्य मंदिर के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस पहुंची, तो आरोपित भागने लगा। तभी सशस्त्र बल के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पुलिस ने 86.31 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...