आरा, जुलाई 24 -- Ara News: आरा। कोईलवर थाने की पुलिस ने होटल कारोबारी से लूट और फायरिंग मामले में एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वह सुरौंधा कॉलोनी निवासी महेश राय का पुत्र नीतीश कुमार है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। इस मामले में पुलिस ने पहले भी पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था। फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल के अलावा लूटे गए करीब दस हजार रुपए और आधार कार्ड आदि भी बरामद किया गया है। बता दें कि 16 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के कोईलवर के अतिथि रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट के मालिक अरविंद कुमार अपने दो कारोबारी दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी शिव मंदिर के समीप छह की संख्या में नकाबपोश अपराधियों द्वारा घेर कर फायरिंग की गयी थी। एक कारोबारी का 40 हजार रुपए और सोने की चेन लूट ल...