आरा, अक्टूबर 15 -- आरा में पुलिस कार्रवाई और रेल हादसा Ara News: आरा। नवादा थाने की पुलिस ने अनाइठ मठिया के पास 7.40 ग्राम हेरोइन के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वह अनाइठ मठिया मोहल्ला निवासी गणेश चौधरी का पुत्र सुरेंद्र चौधरी है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार नवादा थाने की पेट्रोलिंग की टीम अनाइठ मठिया के पास आने-जाने लोगों की जांच कर रही थी। तभी ठाकुरबाड़ी की तरफ से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को दूर से देख भागने का प्रयास करने लगा। उसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.40 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। पूछताछ में उसने बताया कि वह बाहर से 10-12 पुड़िया खरीद कर लाता है अपने इलाके में बेचता है। इधर, कोईलवर थाने की पुलिस द्वारा 0.52 ग्राम स्मैक के साथ एक नाबालिग को पकड़ा गया है। उसे कोईलवर स्थित...