आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: पूर्वज रौनियार समाज के गौरव व अंतिम हिंदू सम्राट की शौर्यगाथा को किया जाएगा याद बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, समाज के लोगों से शामिल होने की अपील बिहिया। निज संवाददाता भारत के स्वाभिमान के अमर नायक और पूर्वज रौनियार समाज के गौरव अंतिम हिंदू सम्राट हेमूचंद्र विक्रमादित्य के विजय उत्सव समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी सात अक्टूबर को केशव कॉम्प्लेक्स में इस भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर डाकबंगला के समीप स्थित केशव कॉम्प्लेक्स में महत्वपूर्ण बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता बनारसी लाल गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन अरविंद कुमार मुन्ना ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महान विजेता हेमूचंद्र विक्रमादित्य के शौर्य, त्याग और ...