Ara News: हसन बाजार थानाध्यक्ष बुलाये गये लाइन, जयराम को कमान
आरा, जुलाई 22 -- Ara News: आरा। जिले के हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लाइन बुला लिया गया है। दारोगा जयराम शुक्ला को हसन बाजार थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की तबीयत खराब चल रही थी। इसे लेकर उन्होंने लाइन बुला लिया गया है। दारोगा जयराम शुक्ला को हसन बाजार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि दारोगा जयराम शुक्ला चौरी थाने में थानाध्यक्ष का काम कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.