आरा, अगस्त 23 -- Ara News: -सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव की नट टोली से पकड़े गये दोनों बदमाश -कार सवार बदमाशों से पिस्टल, दो मैग्जीन और एक मोबाइल बरामद

गिरफ्तारी की जानकारी आरा/सहार। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के सहार थाने की पुलिस ने शनिवार की रात हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी मांगने में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कार सवार बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी विनोद नट के पुत्र साहुल कुमार और भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी साई नट के पुत्र हुसैन नट शामिल हैं। दोनों को शनिवार की रात सेवथा नट टोला के समीप से गिरफ्तार किया गया है। हथियार के बारे में पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल...