आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: आरा, हि.सं.। हत्या के मामले में फरार चल रहे किशोर ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण उसने शनिवार को नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। नाबालिग चांदी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

हत्या का मामला पुलिस के अनुसार इसी साल 25 जून की रात नगर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी विजय यादव के पुत्र चंदन यादव की पैसे के विवाद में गोली मार हत्या कर दी गयी थी। चंदन यादव मूल रूप से नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला का रहने वाला था और धरहरा मुसहर टोली के समीप मकान बनाकर रहता था ‌विजय यादव के पुत्र चंदन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में विजय यादव की ओर से नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला में रहने वाले करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी धीरज मिश्रा उर्फ राकेश मिश्रा क...