आरा, अक्टूबर 31 -- Ara News: गोरख डोम हत्याकांड मुख्य आरोपित मंजी को पूछताछ के लिए सोमवार को आज रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस की दबिश के कारण बरूही गांव निवासी नामजद आरोपित ने शुक्रवार को किया था समर्पण झाड़-फूंक के विवाद में एकवारी गांव निवासी गोरख राम की हत्या करने का आरोप आरा/सहार, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी गोरख डोम की हत्या का सच जानने के लिए पुलिस मुख्य आरोपित मंजीत उर्फ मंजी डोम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए कोर्ट की ओर से पुलिस को पूछताछ के लिए मंजीत उर्फ मंजी डोम का 24 घंटे की रिमांड मंजूर की गयी है। पुलिस पूछताछ के लिए उसे सोमवार को रिमांड पर लेने वाली है। सहार के बरूही गांव निवासी मंजीत उर्फ मंजी डोम गोरख डोम हत्याकांड का मुख्य नामजद अभियुक्त है। पुलिस की दबिश के कारण उसने शुक्रवार को...