Ara News: सड़क दुर्घटनाओं में युवती सहित तीन जख्मी
आरा, अगस्त 8 -- Ara News: चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में किशोरी सहित तीन लोग ज़ख्मी हो गए। पहली दुर्घटना बरनी-कोयल संपर्क पथ पर उस समय हुई, जब बरनी रेलवे अंडरपास के समीप सड़क पर जानवर के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल गांव निवासी हरेराम पासवान का 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान और रोहतास जिले के गोडारी थाना क्षेत्र देव पड़सर निवासी संतोष पासवान की 18 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी ज़ख्मी ही गई। वहीं दूसरी दुर्घटना में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पसौर मोड़ के समीप बाइक सवार सीएचसी चरपोखरी के परिचारी थाना क्षेत्र के हवेलीपुर निवासी रामकुमार राम के पुत्र दीपक कुमार(39) ज़ख्मी हो गये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.