Ara News: स्वतंत्रता दिवस परेड का पुलिस कर्मियों ने किया रिहर्सल
आरा, अगस्त 9 -- Ara News: आरा। न्यू पुलिस केंद्र में आगामी 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड का रिहर्सल किया गया। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर परेड रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, बूट एवं साज-सज्जा का विशेष निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों की चुस्ती-फुर्ती, अनुशासन, कदमताल एवं परेड में बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। परेड को उत्कृष्ट एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.