आरा, अक्टूबर 31 -- Ara News: बिहिया के 108, जगदीशपुर के 249 और शाहपुर के 139 प्रारंभिक विद्यालयों में हुआ आयोजन भोजपुर, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देश पर शनिवार को भोजपुर जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस बार संगोष्ठी की थीम स्वच्छता हमारी संस्कृति रखी गई थी। बिहिया प्रखंड के 108, जगदीशपुर के 249 और शाहपुर के 139 विद्यालयों में अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया। संगोष्ठी में स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। ई-कचरे के दुष्प्रभावों तथा उसके सुरक्षित निस्तारण के प्रति भी जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तिगत साफ-सफाई की जानकारी अभिभावकों से साझा की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रारंभिक स्कूलो...