आरा, जुलाई 31 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। स्मार्ट पीडीएस वेबसाइट फेल होने से सरकारी लॉगिन पर राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। अनुमंडल मुख्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए फॉर्म लेकर बड़ी संख्या में जरूरतमंद दौड़ रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि और विकास मित्र भी आवेदन पत्र लेकर कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इसके अलावा पीरो, चरपोखरी और तरारी के लिए दो-दो कार्यपालक सहायक की भी तैनाती की गयी है। वेबसाइट फेल होने से अफसर से लेकर कर्मी तक की परेशानी बढ़ गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...