आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: बड़हरा। परम पूज्य अवधूत भगवान राम के जन्म स्थान के अंतर्गत मां मैत्रायिणी योगिनी स्मारक स्थल गुण्डी पर शनिवार को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम रामजी महाराज की प्रेरणा से अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान क्रीं कुण्ड, शिवाला, वाराणसी के तत्वावधान में हर शनिवार को यहां होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, राहगीर, ग्रामीण और आसपास के लोग प्रसाद लेने आते हैं। खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितेश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, विजय बाबा, विकास बाबा, विशाल कुमार सिंह, विष्णु सिंह, राजन प्रसाद, संजय सिंह, सत्येंद्र तिवारी, चंद्रभूषण सिंह, शिवम और अन्य का योगदान सराहनीय रहा।

हिंदी हिन्दुस्...