आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: - 54 वर्षों का हुआ भोजपुर, कई क्षेत्रों में विकास की लिखी गई लंबी गाथा -विकास और दूरगामी सोच के तहत आगे बढ़ेगा जिला -ब्लू रोशनी से जगमग हुआ कलेक्ट्रेट भवन समेत सभी कार्यालय

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के 54वें स्थापना दिवस समारोह का आगाज स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी से मंगलवार की सुबह शुरू हुआ। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भव्य और आकर्षक कार्यक्रमों के बीच सांसद सुदामा प्रसाद, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदेश विधायक सह पूर्व एमएलसी राधाचरण साह, अगिआंव विधायक महेश पासवान, विधान पार्षद सोनू राय, महापौर इंदु देवी, डीएम मनेश कुमार मीणा और डीडीसी अरुण प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों की धूम रही। खो-खो, तीरं...