Ara News: स्टेशनों पर संगठित गिरोह की दो महिला सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार
आरा, जुलाई 12 -- Ara News: -आरोपितों के पास से सोने का लॉकेट, चोरी का मोबाइल, नगदी और एटीएम कार्ड बरामद आरा/बिहिया। निज संवाददाता रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान उड़ाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से चोरी का मोबाइल, सोने का लॉकेट और नगदी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चलाई जा रही विशेष मुहिम के दौरान की गई। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार और जीआरपी थाना आरा के थाना प्रभारी रंधीर कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संयुक्त टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन स्थित आरपीएफ पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.