आरा, अगस्त 13 -- Ara News: आरा। परसियां स्थित चन्द्रिका बद्री बालिका उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व शिवजी चौधरी की 28वीं पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में मनाई गई। मौके पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं के बीच पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ कलम, पेंसिल, लेखन पुस्तिका व अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिवजी चौधरी ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। कार्यक्रम में मुखिया धर्मेन्द्र चौबे, प्रधानाध्यापिका कलावती देवी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य राजकुमारी, कमलकांत चौधरी, दिनेश कुमार चौधरी, कुम...