आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: आरा। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारंगपुर और उच्च माध्यमिक विद्यालय सनदिया में गुरुवार को महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुखिया हरेन्द्र प्रसाद यादव के विशेष सौजन्य एवं प्रयास से हुए इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में बौद्धिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करने के लिए उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। बच्चों को पढ़ाई के साथ अभी से प्रतियोगिता परीक्षाओं के महत्व, प्रारूप और इसमें भाग लेने के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी संकुल समन्वयक उमेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक भिखारी सिंह और भगवान ठाकुर ने दी। यह भी पढ़ें- Siwan News बाल विकास विद्यालय में बच्चों ने भरा ओलंपियाड का फार्म इसकी तैयारी में मुखिया अपनी ...