आरा, सितम्बर 1 -- Ara News: आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव निवासी बहादुर सिंह का पुत्र धनराज कुमार है। हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद उसे सोमवार को घोड़पोखर गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस बयान के जरिए यह जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर युवक का हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। सोमवार को वीडियो पुलिस को मिला, तो उसकी जांच की गयी। सत्यापन के दौरान युवक की पहचान करने के बाद उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उदवंतनगर थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...